"पहाड़ों की रानी - "मसूरी" का अलौकिक आकर्षण"
मैं कई सालों से इस मनोरम जगह को घूमने का प्लान बना रहा था लेकिन समय की व्यस्तता के कारण वहां पर जाने का समय ही नहीं मिल पा रहा था, लेकिन एक सुखद संयोग मिला और मैं इस मनोरम स्थान पर पहुँच गया, मेरी ये यात्रा बहुत ही सुखद रही और मन को प्रफुल्लित कर देने वाला पल मैंने यहाँ महसूस किया,
मेरी यात्रा की पहली सीढ़ी आरम्भ हुई नई दिल्ली से, क्योंकि मेरा बसेरा दिल्ली ही है, मैं यही रहता हूँ, इसलिए यात्रा आरम्भ का जगह भी दिल्ली ही था, पहले मुझे देहरादून पहुंचना था जो की दिल्ली से करीब ढाई सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, मैं रेल मार्ग के द्वारा देहरादून पहुंचा और फिर शुरू हुई मेरी मसूरी की अलौकिक यात्रा, देहरादून से करीब 30 किलोमीटर दूर पहाड़ी रास्ते होते हुए सड़क मार्ग से मैं मसूरी पहुंचा, देहरादून से मसूरी के बीच जो रास्ता था वो भी बहुत ही मनोरम दृश्य को समेटे हुए था, हरे भरे पहाड़ों पे छोटे छोटे घर, गहरी गहरी खाइयां , ऊँचे ऊँचे देवदार और चीड़ के पेड़ और उन सब के बीच में बादलों का डेरा, नीचे खाइयों में बादलों की परत मन में उत्साह आनंद और धड़कन को तेज कर रही थी, कुल मिलकर अगर बोला जाये तो देहरादून से मसूरी क बीच की यात्रा बहूत भी सुखदायक लगी.
जब मैं मसूरी पहुंचा तो विषुवत रेखीय सूर्य में भी ठंडक का एहसास हो रही था, मौसम बहुत ही सुहावना बना हुआ था, मैं कई पल यह इन एकटक यहाँ के मनोरम दृश्य को निहारता रहा, यहाँ मुझे एक अलग ही आंनद की अनुभूति हो रही थी, लग रहा था मनो स्वर्ग के आस पास की जगह हो, एक सुगन्धित शांति अंदर अंदर ही महसूस कर रहा था.
अगर हम बात करें मसूरी की तो यहाँ रहना , खाना, और यात्रा करना ज्यादा महंगा नहीं है, मुझे यहाँ पर काफ़ी सस्ते दामों में एक होटल मिल गया जो काफी साफ सुथरा और फैमिली के साथ रहने के लिए बढियाँ था , बड़े रूम ,अच्छी सजावट वाले होटल आपको आसानी से कम दामों में मिल जायेगा, और खाने का भी दाम ज्यादा नहीं है, मैंने यहाँ पर 3-4 दिन बहुत मस्ती किये और मसूरी के आस पास के कई जगह की सैर की, मैं उन सभी जगहों का वर्णन विस्तार से करूँगा जहाँ की मैंने सैर की.
1. लाल टिब्बा.
लाल टिब्बा मसूरी के सबसे ऊंचे स्थान पर आता है, यहां से आप महान हिमालय की बर्फिली वादियां देख सकते हैं, यहां से दून घाटी का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखता है, आप यहां दिन में कभी भी जा सकते हैं, डूबते हुए सूरज का नजारा इस जगह से बेहद ही लुभावना लगता है, यहाँ आप पुरे दिन आराम से घूम सकते है.
2. केम्पटी फ़ॉल.
केम्पटी फॉल मसूरी के लाइब्रेरी चौक से करीब 15 किलोमीटर दूर अवस्थित है , केम्पटी वैली में अवस्थित केम्पटी फॉल कई सुंदरता मन को मोहने वाली है, करीब 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरते झरने की कर्णप्रिय ध्वनि सचमुच बेमिशाल थी, चाय की चुस्की लेते हुए झरने को निहारना एक अलग ही अनुभव की प्राप्ति थी, यहाँ मैंने कई घंटे बिताए, झरने के लहरों से उठती हुई ठंडी हवा के झोंके मुझे आत्ममुग्ध किये जाती थी.
3. गन हिल.
करीबन साढ़े 6 हजार फीट की ऊंचाई से केम्पटी रेंज और दून वैली का नजारा यहाँ से देखते ही बनता है, मसूरी की दूसरी सबसे अधिक उंचाइ से निचले इलाके को निहारना मुझे अति रोमांचित कर रही थी, गन हिल, मॉल रोड के पास ही है जहाँ आप रिक्सा से आसानी से पहुँच सकते है, और मॉल रोड से इसकी ऊंचाई करीब 400 फ़ीट है तो आप पैदल या फिर हैंगिंग कार से आसानी से यहाँ पहुँच सकते है.
4. कंपनी बाग.
मॉल रोड से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ये जगह बहुत ही पुराना है,20वी सदी में इसे डॉक्टर फैनोर ने बनवाया था, आजादी से पहले इसे बोटैनिकल गार्डन के नाम से जानते थे, आप नॉमिनल फीस में कंपनी बाग़ की सैर कर सकते है, यहाँ आपको मानव द्वारा निर्मित झरने, बगीचे, फूलों की क्यारियाँ , इत्यादि देखने को मिल जाएगी, आप यहाँ बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते है.
5. मॉल रोड और लाइब्रेरी चौक.
मॉल रोड और मॉल रोड पर स्थित लाइब्रेरी चौक भी भ्रमण के लिए अच्छी जगह है , यहाँ आप मॉर्निंग या इवनिंग वाक कर सकते है, लाइब्रेरी चौक पर आपको एक हिल व्यू एरिया मिल जायेगा जहाँ से आप दून वल्ली का मनोरम नजारा देख सकते है.
मॉल रोड के आस पास बहुत सी दुकानें और शॉपिंग काम्प्लेक्स मिल जायेगा जहाँ पे आप खा पी सकते है और यहां के फेमस चीज को खरीद सकते है, मॉल रोड के ऊपर एक फेमस रोड है जिसका नाम कैमल बैक रोड है, यहाँ पर भी मॉर्निंग और इवनिंग वाक करना काफी मजेदार होता है, आस पास आपको और अन्य दर्शनीय स्थान भी मिल जाएगी जहाँ आप पुरे हफ्ते की छुट्टी का एन्जॉय कर सकते है.
मसूरी का फेमस फूड.
मसूरी खाने पीने के मामले में भी बहुत धनी है, यहाँ आप हर प्रकार के भोजन का लुत्फ़ उठा सकते है, आपको यहाँ पारम्परिक उत्तर भारतीय भोजन आसानी से मिल जायेगा, दक्षिण भारतीय भोजनालय की भी यहाँ पर भरमार है, आप चाइनीज़ फ़ूड का भी यहाँ आनंद ले सकते है, यहाँ पर आपको अलग अलग प्रकार को मोमोस भी मिल जायेगा, अगर खाने के कॉस्ट की बात करें तो ये भी यहाँ पर काफी सस्ता है.
मसूरी कैसे पहुंचे.
मसूरी पहुंचना बहुत ही आसान है, मसूरी उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है, देहरादून उत्तराखंड की राजधानी भी है इसलिए ये सड़क,हवाई और रेल मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है, देहरादून नई दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर है, जहाँ रेल या सड़क मार्ग से 5 से 7 घंटे में पहुँच सकते है, देहरादून में एक हवाई अड्डा भी है जो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ा हुआ है, तो आप यहाँ बाय एयर भी आसानी से आ सकते है, उसके बाद आप सड़क मार्ग के द्वारा मसूरी पहुंच सकते है, मसूरी देहरादून से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है, जहाँ की बस और प्राइवेट टैक्सी के द्वारा एक से डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है.
जाइये और एन्जॉय कीजिये,धन्यवाद.






0 Comments